किशनगंज: बिजली निगम कार्यालय में किशनगंज कस्बे में बकाया बिलों की वसूली को लेकर आयोजित हुई बैठक
बिजली के बिलों की बकाया राशि की वसूली को लेकर कस्बे के बिजली निगम कार्यालय में एक्सईएन की मौजूदगी में जेईएन तथा फीडर इंचाजों की बैठक आयोजित की गई। गुरुवार सुबह 11:30 पर जानकारी मिली। एईएन सत्यपाल मीणा ने बताया कि उपखंड क्षेत्र के सरकारी विभागों पर एक करोड़ 35 लाख, नियमित उपभोक्ताओं पर 6 करोड़ 94 लाख, डीसी उपभोक्ताओं पर 19 करोड़ 14 लाख बकाया है।