किशनगंज: पंचायत समिति व पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर SDM ने उपखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों से की चर्चा
उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति की सीमाओं में परिवर्तन व नवसृजन को लेकर एसडीएम मनमोहन शर्मा की मौजूदगी में उपखंड कार्यालय पर राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। जानकारी गुरुवार दोपहर 12 बजे मिली। जिसमें उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर चर्चा कर प्रस्ताव मांगे।