सोहागपुर: किरण टॉकीज के पास नव दुर्गा उत्सव समिति का क्रमिक अनशन 19वें दिन भी जारी
जिला मुख्यालय में स्थित किरण टॉकीज के पास किरण स्ट्रीट नव दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य एवं आमजन द्वारा किया गया क्रमिक अनशन बुधवार की शाम 7 बजे लगभग 19 वें दिन भी जारी रहा। बताया गया है कि अनशन कर रहे लोगों की मांग है की अपर आयुक्त संभाग शहडोल द्वारा दिये गए आदेश का क्रियान्वयन कराया जाकर ग्राम भुईबान्ध खसरा नं 72 में स्थित सार्वजनिक मैदान को मुक्त कराया जाए।