सोहागपुर: लोकल यूथ महासंघ ने कलेक्टर को कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, मानदेय की रखी मांग
शहडोल बुधवार को लगभग 2:30 बजे लोकल यूथ महासंघ के लोग एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है,सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि लोकल यूथ महासंघ के लोगों के द्वारा राजस्व का कार्य डिजिटल पोर्टल के माध्यम से किया है, और अभी तक मानदेय नहीं मिला है,मानदेय पाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है।