सोहागपुर: बेदखली की कार्रवाई न होने से नाराज किरण टॉकीज के पास किरण स्ट्रीट नव दुर्गा उत्सव समिति ने निकाला मशाल जुलूस
जिला मुख्यालय में स्थित किरण टॉकीज के पास किरण स्ट्रीट नव दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य एवं आमजन द्वारा बुधवार की शाम 6 बजे लगभग नगर में जुलूस निकाला गया है।अनशनकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह लगातार 19 दिन से अनशन में है और प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि का सीमांकन तो कर लिया गया है। लेकिन आज तक बेदखली की कार्रवाई नही की जा रही है।