सोहागपुर: पहलगाम आतंकी हमले में मरने वाले पर्यटकों को गांधी चौक में भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दी श्रद्धांजलि
जिला मुख्यालय में स्थित गांधी चौक में बुधवार की शाम 6 बजे लगभग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को भूतपूर्व सैनिक संगठन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है