गुमला: करम डीपा के पास ऑटो और कार की टक्कर, दो लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jul 11, 2025 गुमला सिसई रोड स्थित करम डीपा के समीप कार व ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में ऑटो में सवार कुम्हारिया पंचायत के हड़ुआ टोली गांव निवासी बहुरन महली और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दोनों के सिर व शरीर के कई हिस्से में काफी चोट लगी है। कार में सवार लोग रांची से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। वहीं ऑटो में सवार होकर पति-पत्नी गुमला से अपने गांव जा रहे थे।