गुमला: पेसा कानून लागू कराने की मांग के साथ लिटा टोली से राजभवन तक पदयात्रा शुरू
Gumla, Gumla | Jul 11, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाबा कार्तिक उरांव के समाधि स्थल लिटा टोली मे शुक्रवार को सरना समिति के नेतृत्व में एकत्रित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद निशा भगत के नेतृत्व में एंजेला लकड़ा,खुशबू सहित ग्रामीणों के साथ बाजे गाजे के साथ लिटा टोली गुमला से राज भवन रांची तक पेशा कानून लागू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को 11 जुलाई से 13 जुलाई तक प्रारंभ किया।