गुमला: सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता रथ रवाना
Gumla, Gumla | Jul 11, 2025 विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल गुमला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ उपविकास आयुक्त सिविल सर्जन उपाधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर सिविल सर्जन ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। वही जागरूकता रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।