गुमला: उपायुक्त गुमला के नाम से फर्जी वाट्सएप आईडी बनाकर नागरिकों को किया जा रहा गुमराह, सतर्क रहें
Gumla, Gumla | Jul 11, 2025 सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय गुमला द्वारा विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि गुमला उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।जिसके माध्यम से भ्रामक मैसेज भेजे जा रहे हैं और नागरिकों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की किसी भी फर्जी गतिविधि की जानकारी थाना या जिला नियंत्रण कक्ष को दें।