बांसवाड़ा-रतलाम रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा लेपर्ड की मौत, पोस्टमार्टम के बाद सम्मानपूर्वक किया अंतिम संस्कार
बांसवाड़ा-रतलाम रोड पर आनंद सागर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 2 से 3 वर्ष की मादा लेपर्ड की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बांसवाड़ा नर्सरी परिसर लाया गया। मंगलवार को पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. शेखर भुट्टे सहित पशुचिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। लेपर्ड के सिर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले। दांत और सभी नाखून सुरक्षित पाए गए। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग, पुलिस और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में मादा लेपर्ड का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।
#Banswara #Leopard #Wildlife #RoadAccident #ForestDepartment RajasthanNews