देवगढ़ GSS पर मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा, संविदा कर्मी को लगा तेज करंट; झुलसकर ऊंचाई से गिरा
बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र स्थित नवाटापरा देवगढ़ GSS पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम कर रहे संविदा कर्मी लक्ष्मण मईड़ा पुत्र गांगजी निवासी नाथूपुरा खुर्द को अचानक तेज करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल लक्ष्मण को प्राथमिक उपचार के लिए बदरेल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल रेफर किया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उसे सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया है।
#Banswara #Devgarh #GSS #ElectricShock #PowerHouse MaintenanceAccident