कैसरबाग से रहीमाबाद जा रहे एक यात्री को निर्धारित बस स्टॉप पर छोड़ने के बजाय 1 किलोमीटर पहले फ्लाईओवर पर उतारना महंगा पड़ा गया। परिवहन निगम ने बस चालक अनिल कुमार और परिचालक अनुपमा चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। यात्री ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी।
ये पूरा मामला बीते 18 जुलाई का है। रहीमाबाद के रहने वाले हसीब कैसरबाग बस अड्डे से रोडवेज बस में सवार हुए थे। हसीब का आरोप है कि बस चालक ने उन्हें रहीमाबाद बस स्टॉप तक ले जाने के बजाय 1 किलोमीटर पहले ही फ्लाईओवर के ऊपर बस रोक कर उतार दिया। जब उन्होंने बस को स्टॉप तक ले जाने का अनुरोध किया तो चालक अनिल कुमार और परिचालक अनुपमा चौधरी ने अभद्रता की और आगे बढ़ गए। इसके बाद उनको भीषण गर्मी में करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
#kaiserbagh #uproadways
Korba, Korba | Aug 11, 2026