मुंगेली जिले के ग्राम पंडारभट्ठा में आकाशीय बिजली गिरने से 46 वर्षीय महिला गीता बाई की मौत हो गई। खेत से काम कर घर लौटते समय वह बिजली की चपेट में आ गईं। घटना का कथित वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।