गाज़ीपुर: मुखिया गांव में मनबढ़ जीजा ने साले की चाकू घोंपकर की हत्या,मचा हड़कंप
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया में जीजा ने अपने साले की सीने और पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया। जांच में यह बात सामने आई कि हत्यारोपी के भाई की बेटी की शादी में जीजा-साले दोनों साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। चौकिया निवासी राजेंद्र राम की बेटी नीतू की शादी में दोनों आए थे।