गाज़ीपुर: डाड़ी मोड़ टोल प्लाजा के पास आज सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के डाड़ी मोड़ टोल प्लाजा के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में आज यानी रविवार को चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चालक के शव को देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर के फर्श पर खून की परत जमी थी, वहीं मृतक के मुंह से खून बह रहा था। परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों एवं राहगीरों की भीड़ लग गई