गाज़ीपुर: एग्जिटपोल पर गाजीपुर में निवर्तमान सांसद व सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने उठाया सवाल,बोले अपने ही जीत का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
गाजीपुर से निवर्तमान सांसद एवं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने एग्जिट पोल को लेकर सवाल उठाया है। इसको लेकर अफजाल अंसारी ने गाजीपुर के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रोग के बावजूद भी एग्जिट पोल दिखाना अपराध है। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर से अपने ही जीत के रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया है।