गाज़ीपुर: पुलिस ने 29 मई को हुए BJP कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला मामले में 2 आरोपियों को आज महराजगंज तिराहा से किया गिरफ्तार
गाजीपुर के सदर कोतवाली की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में 2 अभियुक्तों को आज महराजगंज तिराहा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से हमला में प्रयुक्त एक लाठी व गमछा बरामद किया है। दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया फ्लाई ओवर ब्रिज के पास 29 मई को बीजेपी कार्यकर्ता चतुर्भुज चौबे पर दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से लाठी से हमला कर दिया था।