गाज़ीपुर: जंगीपुर मंडी में मतगणना को सकुशल, शांतिपूर्ण व सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए एसपी ने सभी फोर्स को किया ब्रीफ
गाजीपुर के जंगीपुर मंडी में 4 जून को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत मतगणना ड्यूटी में लगे केंद्रीय बल तथा पुलिस के जवानों को गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ब्रीफ किया गया। साथ ही मतगणना स्थल पर मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।