बांगरमऊ: नगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी के नेतृत्व में पैदल मार्च कर SDM को ज्ञापन दिया
बांगरमऊ नगर में जल भराव की समस्या को देखते हुए सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी के नेतृत्व में पैदल मार्च का आयोजन किया गया और जोर-शोर से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर एसडीएम बांगरमऊ बृजेंद्र शुक्ला को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द इस समस्या से निदान की मांग की