करहरा कला निवासी नेहा कुशवाहा का बैग झलकारी बाई चौराहे के पास टेंपो में छूट गया। सूचना मिलते ही महोबा पुलिस की यातायात टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टेंपो चालक की खोज शुरू की। उ0नि0 विजय शंकर, का0 पवन कुमार, हे0का0 यासीन अली और प्रमेश कुमार की तत्परता से बैग सकुशल बरामद कर पीड़िता को सुपुर्द किया गया। पीड़िता एवं परिजनों ने महोबा पुलिस की प्रशंसा की।