खजनी: मऊंधरमंगल गांव में पोल पर खराब बिजली ठीक करने के बाद वापस लौट रहे युवकों के साथ प्राइवेट लाइन से की गई मारपीट
खजनी इलाके में बिजली विभाग में प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करने वाले बेलडांड़ गांव के निवासी दीपचंद प्रजापति उर्फ हंसमुख मऊंधरमंगल गांव में पोल पर खराब बिजली ठीक करने के बाद अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। इस बीच 10/12 की संख्या में गांव के युवाओं ने उन्हें रोक लिया और समय से बिजली ठीक करने के लिए नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे।