खजनी: रामपुर पांडेय गाँव में युवक ने बुजुर्ग के गर्दन और हाथ पर धारदार हथियार से किया हमला, खजनी पुलिस ने भेजा जेल
खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर पांडेय गांव की निवासिनी गीता देवी ने खजनी थाने में शिकायत पत्र देकर बताया कि रविवार की रात्रि के लगभग 11 बजे खाना बनाने व खाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें सुशील पुत्र सीताराम मौर्या उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी रामपुर पांडेय ने किसी धारदार हथियार से हमारे चाचा जयशंकर के गर्दन व हाथ पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था।