खजनी: क्षेत्राधिकारी खजनी दरवेश कुमार के स्थानांतरण बांसगांव होने के बाद सीओ कार्यालय खजनी में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
क्षेत्राधिकारी खजनी दरवेश कुमार के स्थानांतरण बांसगांव हो गया। बुधवार को सीओ कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे थानध्यक्ष खजनी सदानंद सिन्हा मय स्टाप एवं क्षेत्राधिकारी के पेसी स्टाप,खजनी तहसील के गणमान्य लोगों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह में सम्मिलित हुए। उपस्थित लोगों ने उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया।