खजनी: बहादुरपुर से शंकरपुर तक क्षतिग्रस्त मार्ग की समस्या को लेकर शंकरपुर में धरने पर बैठे सर्वजन आवाज पार्टी के अध्यक्ष
विकासखंड बेलघाट ब्लॉक के शंकरपुर मुख्य चौराहे पर अशोक स्तंभ के पास मंगलवार को सर्वजन आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र यादव बहादुरपुर से कुरी बाजार व शंकरपुर से कम्हरिया तक क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग की समस्या को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया बीते गुरुवार को एसडीएम को पत्र दिया गया था।