इंदरगढ़: नगर के सेवड़ा रोड पर पलटा ट्रैक्टर, चालक बाल-बाल बचा, बड़ी दुर्घटना टली
इंदरगढ़थाना क्षेत्र के सेवड़ा रोड पर सोमवार दोपहर में गट्टी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर सेवडा रोड की ओर से आ रहा था। तभी सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। गनीमत रही कि चालक ट्रैक्टर से दूर जा गिरा, जिससे उसे मामूली चोट आई। बड़ीदुर्घटना टली