पटियाली: गंजडुंडवारा नगर के 40 विद्यालयों में एक साथ गूंजा ‘वंदे मातरम’, सामूहिक गायन ने रचा नया कीर्तिमान
पटियाली। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को नगर के 40 विद्यालयों में सुबह 11 बजे सामूहिक गायन हुआ। नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम हुआ। प्रबंधक मनमोहन अग्रवाल ने अध्यक्षता की। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पांडेय ने संयोजन किया। वरिष्ठ आचार्य केशव सिंह ने गीत के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।