उधवा: दक्षिण बेगमगंज पंचायत के सिंह टोला में सड़क पर जलजमाव, ग्रामीण परेशान
उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज पंचायत अंतर्गत सिंह टोला वार्ड संख्या 6 में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया है। जलजमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आकाश मंडल के घर से फैजुल करीम शेख के घर तक सड़क पर करीब दो फीट पानी जमा हो गया है।