थानगांव क्षेत्र में 18 साल पुराना एक जमीन विवाद समाप्त हो गया है। तहसील प्रशासन ने गोड़ापुरवा मजरा रामीपुर गोड़वा गांव के बाहर स्थित खलिहान की सरकारी जमीन को बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण मुक्त कराया। यह विवाद रमेश पुत्र रघुबर, उदयराज पुत्र रमेश, सोहन व राजिन्दर पुत्रगण मोलई और गंगाराम के बीच चल रहा था। इन पक्षों ने गांव की खलिहान की जमीन पर कब्जा कर लिया था।