हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के भूलसी गाँव मे मकान में कार्य कर रहे राजमिस्त्री 11000 की विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुई मौत
मौदहा थाना सिशोलर क्षेत्र के ग्राम भूलसी में एक मकान निर्मार्ण कार्य कर रहे राजमिस्त्री व तीन अन्य मजदूरों के पिलर की भराई करते समय ऊपर से निकली 11000 की विद्युत लाइन के चपेट में अनजाने से गंभीर हालत में झुलस गए जिन्हे आनन फानन मौदहा अस्पताल ले जाया गया जहाँ चारो में एक राज मिस्त्री को चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया अन्य की हालत में सुधार है।