हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के बचरौली गांव महिला के साथ मारपीट की तहरीर पर पुलिस ने जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
कुरारा थाना क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने जेठ के खिलाफ गाली गलौज करने व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी महिला निशा पत्नी श्याम बहादुर भुर्जी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरा जेठ शिवकुमार पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल मेरे पति के साथ गाली गलौज कर रहा था।