हमीरपुर: मौदहा कस्बे में लग रहे जाम के चलते अतिक्रमणकारियों पर कोतवाली पुलिस आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों को नोटिस दी
मौदहा कस्बे में लग रहे आए दिन जाम से जूझते हुए राहगीरों को मदद पहुंचाने के मकसद से अतिक्रमणकारियों पर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसना करते हुए आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों के विरुद्ध धारा 34 की नोटिस थमा दी इस कार्रवाई से एसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद व्यापारी अतिक्रमण करने से बाज आ जाएं और आम लोगों को जाम के झाम से बचने के लिए मौका मिल जाए।