हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर बनी कैंटीन में हुई छापेमारी, कटिया डालकर हो रही थी बिजली चोरी
एसडीओ हरीश ने बताया कि विद्युत विभाग की टीम द्वारा बिजली चोरी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर बनी कैंटीन में टीम के साथ छापेमारी की गयी। कैंटीन में सालों से कटिया डालकर बिजली चोरी हो रही थी। विद्युत विभाग ने कनेक्शन काटकर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की है।