मलिहाबाद: थाना माल पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले शातिर अभियुक्त को दबिश देकर किया गिरफ्तार
गोपरामऊ में रंगदारी मांगने वाले एक अभियुक्त की गिरफ्तारी माल पुलिस के द्वारा की गई है। पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।