मलिहाबाद: दुबग्गा: अखिलेश ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के कामों का मांगा हिसाब, कहा डबल इंजन सरकार का एक इंजन हुआ गायब
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के दुबग्गा में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के 10 साल और राज्य सरकार के 7 सालों के कामों का हिसाब मांगते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का एक इंजन गायब है। इसी के साथ अखिलेश यादव ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने को लेकर अपील की।