मलिहाबाद: शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की को भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दुबग्गा पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुबग्गा पुलिस के द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिक को भगा ले जाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि अभियुक्त को अंधे की चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर आगे की जांच पड़ताल स्थानीय थाना पुलिस फोर्स के द्वारा जारी है। पुलिस ने जानकारी दी कि मामले को लेकर पीड़ित परिजन के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।