मलिहाबाद: रहिमाबाद में चोरी कर बेचा जा रहा मिड डे मील का राशन, पिकअप पकड़े जाने के बाद पुलिस को एक्शन का निर्देश
रहिमाबाद में चोरी कर मिड डे मील का राशन बेचे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के द्वारा पिकअप पकड़ कर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय के द्वारा रहिमाबाद पुलिस को एक्शन लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।