मलिहाबाद: बङी गढी में अज्ञात तीन पहिया वाहन से टपकता नजर आया खून, पुलिस के लिए घटना का संज्ञान
मलिहाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र के बड़ी-गढी में अज्ञात वाहन से खून टपकने का मामला सामने आया। तीन पहिया वाहन से खून टपकता देख इस स्थानीय लोगों में अफरा तफरी देखी गई। मामले को लेकर लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय से मलिहाबाद पुलिस को एक्शन लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।