6-7 घंटे में अपहृत 2 साल की बच्ची बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता
मलारना डूंगर। भारजा नदी कांच की झोपड़ी गांव में मां के साथ बरामदे में सो रही दो साल की बच्ची के अपहरण से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
परिजनों के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया और मां का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। घटना की सूचना पर SHO मांगे लाल यादव के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं।
थाना अधिकारी मांगे लाल यादव ने बताया कि पुलिस ने करीब 6 से 7 घंटे की कार्रवाई में अपहृत बालिका को तलाश कर सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।