महिला एवं बाल विकास विभाग एवं परिवहन विभाग के समन्वरय से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय परिसर में पिंक ड्राईविंग लाइसेंस हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और आरटीओ ऑफिस के श्री सुनील दुबे के द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस दिए गए.