कालंद्री थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियारों के साथ एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार कालंद्री थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नियमित नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई।