सदर: वाराणसी नगर निगम के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन, डूबते बनारस का जारी किया पोस्टर
Sadar, Varanasi | Sep 11, 2026 वाराणसी में शुक्रवार को जल जमाव और सीवर की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर निगम के बाहर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने 15 दिनों में समस्या दूर करने का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों में समस्या दूर नहीं होता है तो बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।