हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने 20 किलो अवैध गांजे के साथ रावली महदूद से महिला समेत किए 3 गिरफ्तार
कांवड मेले के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने आए महिला समेत 3 को सिडकुल पुलिस ने 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राकेश और मोहम्मद शाहिद ज्वालापुर के रहने वाले हैं जबकि आरोपी महिला बिजनौर की निवासी है। तीनों को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस NDPS एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें रौशनाबाद जेल भेज दिया गया है।