हरिद्वार: तीखी झड़प के बीच दिन भर प्रेमनगर और शंकराचार्य चौक से कांवड़ियों को नेशनल हाईवे से पैदल मार्ग पर पुलिस ने भेजा
मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे पैदल कांवड़ियों को पैदल मार्ग पर पुलिस ने भेजने के लिए काफी पसीना बहाया। प्रेमनगर और शंकराचार्य चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए सभी कावड़ियों को पुलिस ने पैदल मार्ग पर वापस भेजा। इस दौरान कांवड़ियों और पुलिस की दिनभर बहस होती रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक कांवड़ियों को पैदल मार्ग पर भेजा जा रहा है।