हरिद्वार: बिरला घाट स्थित कपड़े की दुकान पर मोबाईल चुराता चोर CCTV में कैद, नगर कोतवाली पुलिस जुटी गिरफ्तारी में
बिरला घाट स्थित कपड़े की दुकान पर मोबाइल चुराता एक युवक CCTV में कैद हुआ है। ग्राहक बनकर आए युवक ने कपड़े खरीदने के बहाने दुकान में प्रवेश किया। इसी बीच दुकानदार पानी पीने बाहर चला गया। मौके का फायदा उठाकर युवक ने दुकान में चार्जिंग में लगे मोबाइल पर अपना हाथ साफ कर दिया और फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस में जांच शुरू कर दी है।