हरिद्वार: केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट को लेकर विवाद जारी, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने हर की पौड़ी से की 'केदारनाथ बचाओ यात्रा' की शुरुआत
केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट को लेकर विवाद लगातार जारी है। आज कांग्रेस के बड़े नेताओं ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से गंगा पूजन के साथ केदारनाथ बचाओ यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई बड़े नेता इस यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर व्यवसायीकरण का आरोप लगाया।