हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने जमालपुर रोड से वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक बरामद
हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने आज जमालपुर रोड से वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 7 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपियों के नाम मोहसिन, सावेज़ और लक्की है जो गाड़ोवाली गांव के निवासी हैं। मोहसिन बाइक चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। बाइक चोरी करने के बाद आरोपी झाड़ियों में छुपा देते फिर बेच देते थे।