हरिद्वार: कांवड़ मेले में करने जा रहे थे 25kg गांजे की सप्लाई, ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से दो आरोपी किए गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज ट्रांसपोर्ट नगर से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कांवड़ मेले में गांजे की तस्करी करने जा रहे थे, जिनके कब्जे से 25 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के नाम राहुल और लोकेश है जो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं। इससे पहले कि दोनों कांवड़ मेले में गांजे की सप्लाई कर पाते, पुलिस के हत्थे चढ़ गए।