बिंदकी: आशापुर गांव के समीप ओवर ब्रिज के नीचे कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस पहुंची
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के आशापुर गांव के समीप ओवर ब्रिज के नीचे कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हुई तो शव को मोर्चरी हाउस फतेहपुर भेजा गया। बताया जाता है कि मृतक वृद्ध था और पिछले कई दिनों से इधर-उधर टहल रहा था।