कोईलवर: चांदी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 5000 लीटर कच्चा जावा महुआ किया गया नष्ट
चांदी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदवर मुशहर टोली एवं स्टेशन रोड भदवर मुशहरी में छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 5000 लीटर कच्चा जावा महुआ पास को मौके पर ही विनष्ट किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने दोपहर करीब 1:30 कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद शराब से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।